Sunday, 11 December 2016

नोटबंदी पर अपनी राय दें

कृपया नोटबंदी पर अपनी राय रखने के लिए साइडबार  में वोट दें  ।  

ऐसे बनी नोटबंदी की गुप्त योजना, पीएम मोदी के घर से इस अफसर की टीम कर रही थी काम-:


नई दिल्ली: नोटबंदी के जिस ऐतिहासिक फैसले की फिलहाल भारत के कोने-कोने में बात हो रही है, जिसने रातोंरात हर भारतीय की पॉकेट पर असर डाला, उस निर्णय को अमल में लाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसे भरोसेमंद नौकरशाह को चुना था जिसे आर्थिक महकमे से बाहर ज्यादा लोग जानते भी नहीं हैं.

राजस्व सचिव हसमुख अधिया और उनके पांच साथी जो इस योजना का हिस्सा थे, उनसे इस मामले को गोपनीय रखने का वादा लिया गया था. इस मामले को गहराई से जानने वाले कुछ सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस छह सदस्यीय टीम के साथ एक युवा रिसर्च टीम भी शामिल थी जो इस फैसले की घोषणा से पहले पीएम मोदी के निवास स्थान के दो कमरों में दिन-रात काम कर रही थी. यह गोपनीयता जाहिर है इसीलिए रखी गई थी ताकि कालेधन के मालिकों को सोना, प्रॉपर्टी या कुछ और संपत्ति खरीदने का मौका न मिल सके.
0

0 comments:

Post a Comment