Tuesday, 9 May 2017

how to use WhatsApp text Status feature in new version


WhatsApp’s ‘Snapification’ hasn’t quite gone to plan. After introducing Status in the style of disappearing Stories just like on Snapchat and Instagram, we’re seeing the return of the text-status. The text-only Status had already made a return on Android, and it looks like this is back on iOS as well.

WhatsApp’s latest update for iOS version 2.17.10 brings back the text-only status update in your profile, and this is now called as ‘About’.  In order to rediscover your old Status message, go to Settings and tap on your profile picture.

There your last About update should be visible; tap on that status, and you’ll be taken to the list of customised status updates. You can choose from one of these or just add your new one. Just tap on your customised status message, and a new tab will open where you can type in a new update, and then save it. This will then reflect under your name on WhatsApp.
WhatsApp’s new Status feature, which gets its own separate tab on the app, will continue to remain. The text-only Status update is back on popular demand, thanks to people missing the old style update. The feature was pretty useful; after all you could see a person’s Status and if they had marked it as busy or ‘At the gym’, you at least knew not to expect a reply.
0

Thursday, 2 February 2017

उत्तराखंड चुनाव २०१७

सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी 

ने रचा एक गीत ....... 






गीत के बोल इस तरह हैं…

तन्नि तान तन्नि तून
तन्नि ढेबरि तन्नि ऊन
तेरिभि सुणला खैरि
पैलि उतराखण्डै सूण ।
उतराखण्डै सुण रे दाज्यु उ0ख0सूण।
सोळा सालो ह्वेगे राज
सात राजोन पैर्याली ताज
कातिल घुमणा अजाद
राजों थै सरम न लाज
हर साल औन्दन माळा टंगणू
अजिभि न्योनिसाब मंगणू
शहीदू को खून ।
तन्नि तान- – – –
छोटा राज का बडा सबाल
हडताळ्यूँकि नि बुझि मसाल
बिमार लाचार अस्पताळ
स्कुलूको चक्रचाळ
राजधानि बल टंगीं रालि
आधा गैरसैण आधा देरादूण जालि
तन्नि तान ——–
तन्नि ढेबरी तनी ऊन
तेरि भि खैरि सुणला पैलि
उतराखण्डै सूण ।
उतराखण्डै सुण रे भैजि उतराखण्डै सूण ——
दारू खनन भूमाफ्योंकी
बारामासी बग्वाळ यख
अफसर नेतौंकि दाज्यू
पट्ट बोटीं अंग्वाळ यख
भ्रष्टाचारै बास नि ऐ
लोकायुक्त रास नि ऐ डौर कैकि हूण
तन्निले तान ————-


तन्नि ढेबरि तन्नि ऊन
तेरिभि सुणला दाजु
पैलि उतराखण्डै सूण ।
उतराखण्डै सूण
काँग्रेस बल नौ की रैगे
भाजप्पा काँग्रेस ह्वेगे
थोरि थोरडा बागि ह्वेगिनी
कख भेजिछा कख पौंछिनी
नेता सौदाबाजिम् ब्यस्त
जनता डैनिस प्येकि मस्त
भल्यार कनै हूण ।
तन्निले तान तनी तून-
तनि ढेबरी तन्नी ऊन
तेरि भि सुणला दाजू पैलि
उतराखण्डै सूण ।
उत्तराखंड चुनाव २०१७ 
0

Monday, 30 January 2017

उत्तराखंड चुनाव 2017

मुद्दे: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सुनाई पड़ेगी भ्रष्टाचार, दलबदल और विकास की गूंज













उत्तराखंड के सियासी अखाड़े में चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस, सत्ता में दोबारा वापसी का दांव दोनों ही दल आज तक नहीं लगा पाये हैं. राज्य बनाने के बावजूद बीजेपी 2002 का पहला विधानसभा चुनाव हार बैठी. विकास पुरुष का तमग़ा देने के बावजूद कांग्रेस 2007 में सत्ता से बाहर हो गयी थी. 2012 में यही हाल बीजेपी का रहा. अब 2017 का समर है. क्या कांग्रेस सत्ता की हर बार की अदल-बदल के मिथक तोड़ पायेगी या बीजेपी ट्रेंड दोहरायेगी!
दरअसल, जिस तरह से राज्य की सत्ता बीजेपी और कांग्रेस के इर्द-गिर्द घूमती रही है. वैसे ही सियासी मुद्दे भी इस चौखट से उस चौखट चक्कर लगाते रहे हैं. खासकर हर चुनाव में भ्रष्टाचार मुद्दा बनता रहा है. लेकिन हर बार जो विपक्ष में रहा वो इस मुद्दे को ढाल बनाकर जंग जीत गया. हालांकि सत्ता मिलने के बाद भ्रष्टाचार के आरोप ठंडे बस्ते में जाते रहे.
रावत सरकार भी सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार के मोर्चे पर विपक्ष के निशाने पर रही है. शराब, खनन के अलावा 18 मार्च के बाद विधायकों की खरीद-फ़रोख़्त के आरोप भी विपक्ष के तरकश के धारदार तीर हैं. बीजेपी एफएलटू शराब नीति भी और नदियों में अवैध खनन को मुद्दा बनाये हुए हैं. जबकि खंडूड़ी सरकार के लोकायुक्त को ठंडे बस्ते में डालने से लेकर आपदा राहत और पुनर्वास में घोटाले का मुद्दा उठा रही है.
जबकि हरीश रावत कांग्रेस में बग़ावत की पटकथा के लिये बीजेपी आलाकमान को जिम्मेदार ठहराकर राजनीतिक अस्थिरता का आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस आपदा राहत का पूरा बजट रोकने का आरोप भी केन्द्र पर लगा रही है. वैसे खुद हरीश रावत भी इस चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिये सबसे बड़ा मुद्दा बनते दिख रहे हैं. बीजेपी 'खाता न बही हरीश रावत जो कहे वो सही' का हल्ला कर हरदा की एकला चलो नीति का उधेड़ रही है. जबकि कांग्रेस की तरफ से चुनावी व्यूह रचनाकार भी हरीश रावत बन रहे हैं और मोर्चा भी वहीं संभाल रहे हैं.
बहरहाल इस चुनावी समर में भ्रष्टाचार का मुद्दा तो केन्द्र में रहेगा ही. स्टिंग सीडी, सीबीआई जांच और कांग्रेस विधायकों की बग़ावत सबसे बड़े मुद्दे होंगे.
0

Saturday, 7 January 2017

उत्तराखंड विधानसभा विश्लेषण - Constituencies of Uttrakhand

उत्तराखंड विधानसभा विश्लेषण 
RankPartySeatsLeader of House
1Indian National Congress (INC)26Harish Rawat
3Bahujan Samaj Party (BSP)02Hari Das
4Uttarakhand Kranti Dal (P) (UKD (P))01Pritam Singh Panwar
5Independents03N/A
6Bharatiya Janata Party (BJP)26Ajay Bhatt
Total58

List of current members

Sl. N0ConstituencyElected MemberParty Affiliation (if any)
1Purola (sc)MalchandBharatiya Janata Party
2YamunotriPritam Singh PanwarUttarakhand Kranti Dal (P)
3GangotriVijay Pal SajwanIndian National Congress
4BadrinathRajendra Singh BhandariIndian National Congress
5Tharali (SC)Jeet RamIndian National Congress
6KarnaprayagAnusuya Prasad MaikhuriIndian National Congress
7KedarnathVacantNA
8RudraprayagVacantNA
9Ghansali (SC)VacantBharatiya Janata Party
10DevprayagMantri Prasad NaithaniIndependent
11NarendranagarVacantNA
12PratapnagarVikram Singh NegiIndian National Congress
13TehriDinesh DhanaiIndependent
14DhanaultiMahavir SinghBharatiya Janata Party
15Chakrata (ST)Pritam SinghIndian National Congress
16VikasnagarNav PrabhatIndian National Congress
17SahaspurSahdev Singh PundirBharatiya Janata Party
18DharampurDinesh AggarwalIndian National Congress
19RaipurVacantNA
20Rajpur Road (SC)Raj KumarIndian National Congress
21Dehradun CanttHarbans KapoorBharatiya Janata Party
22MussoorieGanesh JoshiBharatiya Janata Party
23DoiwalaHeera Singh BishtIndian National Congress
24RishikeshPremchand AggarwalBharatiya Janata Party
25HaridwarMadan KaushikBharatiya Janata Party
26BHEL RanipurAdesh ChauhanBharatiya Janata Party
27Jwalapur (SC)Chandra ShekharBharatiya Janata Party
28Bhagwanpur (SC)Mamta RakeshIndian National Congress
29Jhabrera (SC)Hari DasBahujan Samaj Party
30Piran KaliyarFurqan AhmadIndian National Congress
31RoorkeeVacantNA
32KhanpurVacantNA
33ManglaurSarwat Karim AnsariBahujan Samaj Party
34LaksarSanjay GuptaBharatiya Janata Party
35Haridwar RuralYatishwaranandBharatiya Janata Party
36YamkeshwarVijaya BarthwalBharatiya Janata Party
37Pauri (SC)Sundar Lal MandrawalIndian National Congress
38SrinagarGanesh PrasadIndian National Congress
39ChaubattakhalTirath Singh RawatBharatiya Janata Party
40LansdowneDalip Singh RawatBharatiya Janata Party
41KotdwarSurendra Singh NegiIndian National Congress
42DharchulaHarish Rawat[6]Indian National Congress
43DidihatBishan Singh ChuphalBharatiya Janata Party
44PithoragarhMayukh Singh MaharIndian National Congress
45Gangolihat (SC)Narayan Ram AryaIndian National Congress
46KapkotLalit Mohan Singh PharswanIndian National Congress
47Bageshwar (SC)Chandan Ram DasBharatiya Janata Party
48DwarahatMadan Singh BishtIndian National Congress
49SaltSurendra Singh JeenaBharatiya Janata Party
50RanikhetAjay BhattBharatiya Janata Party
51Someshwar (SC)VacantIndian National Congress
52AlmoraManoj TiwariIndian National Congress
53JageshwarGovind Singh KunjwalIndian National Congress
54LohaghatPuran SinghBharatiya Janata Party
55ChampawatHemesh KharkwalIndian National Congress
56LalkuanHarish Chandra DurgapalIndependent
57BhimtalDan Singh BhandariBharatiya Janata Party
58Nainital (SC)Sarita AryaIndian National Congress
59HaldwaniIndira HridayeshIndian National Congress
60KaladhungiBanshidhar BhagatBharatiya Janata Party
61RamnagarVacantNA
62JaspurVacantNA
63KashipurHarbhajan Singh CheemaBharatiya Janata Party
64Bajpur (SC)Yashpal AryaIndian National Congress
65GadarpurArvind PandeyBharatiya Janata Party
66RudrapurRajkumar ThukralBharatiya Janata Party
67KichhaRajesh ShuklaBharatiya Janata Party
68SitarganjVacantNA
69Nanakmatta (ST)Prem SinghBharatiya Janata Party
70KhatimaPushkar Singh DhamiBharatiya Janata Party
71Anglo IndianRussell Valentine GardnerNominated
0

Thursday, 5 January 2017

क्या होती है आचार संहिता ?




चुनाव आयोग ने यूपी, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. तारीखों के एलान के साथ ही इन पांच राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. क्या है आदर्श आचार संहिता, प्रत्याशी से लेकर पार्टी पर किन बातों पर होती है पाबंदी.
क्या होती है आचार संहिता
  • चुनावों के दौरान मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट यानि आदर्श आचार संहिता का ज़िक्र सबसे ज्यादा होता है. मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट यानि आदर्श आचार संहिता प्रत्याशियों और राजनीतिक पार्टियों के लिए वो नियम हैं, जिसका चुनाव के दौरान पालन करना जरूरी होता है. ये नियम राजनीतिक पार्टी के साथ बातचीत और सहमति के साथ ही बनाए गए हैं.
  • चुनाव आयोग ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को हिस्सों में बांट रखा है. साधारण आचरण, मीटिंग औऱ जुलूस के लिए जरूरी बातें, सत्ता पर काबिज पार्टी औऱ मतदान के दिन का आचरण. यानि हर मौके के लिए अलग-अलग कायदे कानून हैं.
क्या है आदर्श आचार संहिता के नियम 
  • सरकार (केंद्र या राज्य), मंत्री या अधिकारी नई योजना की शुरुआत नहीं कर सकते, यानि नए एलान नहीं कर सकते, जो चुनावी राज्यों के वोटर को प्रभावित करे. कुछ खास परिस्थितियों में चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी.
  • सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनावों के लिए नहीं होना चाहिए. सरकारी दौरे, सरकारी गाड़ी या एयर क्राफ्ट का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नही कर सकते. सरकारी बंगले का इस्तेमाल चुनाव मुहिम के दौरान नहीं किया जा सकता. प्रचार के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं हो सकता.
  • सरकार, मंत्री या अधिकारी चुनाव के एलान के बाद अपने मंज़ूर किए गए धन या अनुदान के अलावा अपने विवेक से कोई नया आदेश नहीं दे सकते यानी सीधे शब्दों में कहें कोई नई योजना शुरू नहीं कर सकते.
  • प्रत्याशी और राजनीतिक पार्टी को रैली, जुलूस निकालने, मीटिंग करने के लिए इजाजत लेनी होगी और इसकी जानकारी पुलिस को देनी होगी.  अगर इलाके में कोई पाबंदी लागू है तो इससे छूट पाने के लिए पुलिस से अनुमति लें.
  • लाउडस्पीकर के  इस्तेमाल के नियमों का पालन करना होगा.
  • कोई राजनीतिक दल या प्रत्याशी ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे अलग अलग समुदायों के बीच मतभेद को बढ़ावा मिले. वोट पाने के लिए किसी भी स्थिति में जाति या धर्म आधारित अपील भी नहीं की जा सकती.
  • किसी भी धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, चर्च या दूसरे धार्मिक स्थल का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के मंच के तौर पर नहीं किया जा सकता है.
  • वोटरों को रिश्वत देकर, या डरा, धमकाकर वोट नहीं मांग सकते.
  • प्रत्याशी या राजनीतिक पार्टी किसी व्यक्ति की ज़मीन, बिल्डिंग, कंपाउंड वॉल का इस्तेमाल बिना इजाजत के नहीं कर सकते.
  • किसी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी पर निजी हमले नहीं किए जा सकते हैं, लेकिन उनकी नीतियों की आलोचना हो सकती है.
  • राजनीतिक पार्टियों को यह सुनिश्चित करना है कि उनके कार्यकर्ता दूसरी राजनीतिक पार्टियों की रैली में कहीं कोई बाधा या रुकावट नहीं डाले. पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों के लिए यह ज़रूरी है कि दूसरी राजनीतिक पार्टी की मीटिंग के दौरान गड़बड़ी पैदा नहीं करें.
  • वोटिंग के दिन मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार की मनाही होती है. मतदान के 48 घंटे पहले पब्लिक मीटिंग करने की मनाही होती है और मतदान केंद्र पर वोटरों को लाने के लिए गाड़ी मुहैया नहीं करा सकते.
चुनाव प्रचार के दौरान आम लोगों की निजता या व्यक्तित्व का सम्मान करना लाज़मी है. चुनाव के दौरान प्रत्याशीऔऱ पार्टी दोनों से ये अपेक्षा की जाती है वो अपनी गतिविधियों से आचार संहिता का उललंघन ना करें.
0